लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों में तेजी कर दी जहा केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी कर चुनावी तैयारियों की तेजी से परिचित कराया वही समाजवादी पार्टी एक कदम आगे आई और सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
लिस्ट में सपा के बड़े नेताओं के नाम शामिल
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 30, 2024
सपा की सोशल मीडिया में जारी सूची के अनुसार संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



