बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। एक मंच से धमकी भरा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी भी 100 विधायकों के बराबर हैं और कस्बे की व्यवस्था को खराब करने वाले सावधान हो जाएं। इस दौरान लोगों ने बीजेपी नेता के इस बयान पर जमकर तालियां बजाईं और उनका अभिवादन भी किया।
दरअसल, 15 अगस्त को मेरठ के सरधना में एक कार्यक्रम में पहुंचे संगीत सोम ने मंच से कहा कि ये कार्यक्रम है ‘एक शाम शहीदों के नाम’ और इस कार्यक्रम की व्यवस्था को बिगाड़ने की कोई कोशिश ना की जाए कि कस्बे में यह इज्जत की बात होती है सभी जाति बिरादरी और धर्म के लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। हिंदू मुसलमान मिलकर के कार्यक्रम करते हैं।
उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बेटियों की हत्या कर की आत्महत्या
उन्होंने कहा, ”लेकिन पिछले 3 महीने से मैं देख रहा हूं और मुझे कुछ जानकारी भी मिल रही है कि 10 साल बाद कुछ लोग गुंडई करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं मंच के माध्यम से उनको समझाना चाहता हूं कि मैं गया नहीं हूं अभी। अगर किसी ने कस्बे में जरा सी भी व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो आप जानते हैं कि संगीत सोम कस्बे में ही है। गुंडई करने वालों का इलाज करने में देर नहीं लगेगी।”
इस दौरान लोगों ने संगीत सोम की इन बातों को सुनकर जमकर तालियां बजाईं और उनका अभिवादन भी किया। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि संगीत सोम मेरठ के सरधना से दो बार विधायक रहे हैं और इस बार वह समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान से चुनाव हार गए थे।


Download Android App
Download iOS App



