‘राजस्थान में BJP की सरकार बनने तक नहीं खाऊंगा खाना’, सतीश पूनिया का संकल्प

Summary :

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने तक माला और साफा नहीं पहनने का ऐलान किया है।

2022 का विधानसभा चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुआ कि साल 2023 के चुनावों की आहट हो गई है। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने तक माला और साफा नहीं पहनने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह रात का खाना भी नहीं खाएंगे।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार को चुनावी रैली संबोधित करते हुए सतीश पूनियां ने कहा, “मैंने एक संकल्प लिया है कि जब तक हम 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकते हैं और पूर्ण बहुमत के साथ (2023 राजस्थान चुनावों में) बीजेपी सरकार नहीं बनाते तब तक मैं ‘माला’ और ‘सफा’ नहीं पहनूंगा और रात का खाना भी नहीं खाऊंगा।”


2023 में होने हैं चुनाव 

बता दें कि राजस्थान में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूनियां के एक बयान के हवाले से कहा गया है, ‘हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व व लोकप्रिय नीतियों के साथ राजस्थान में 2023 में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।’ 
सचिन पायलट भी ले चुके हैं साफा नहीं पहनने का संकल्प
सतीश पूनियां से पहले 2014 में राजस्थान में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने तक साफा नहीं पहनने का संकल्प लिया था। दिसंबर 2018 में राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर पायलट ने साफा पहना था।

Desk Team