समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित हो गई। सपा नेता ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन जस्टिस एल नागेश्वर राव के उपलब्ध ना होने के चलते सुनवाई को टाल दिया गया है।
आजम खान ने याचिका दायर करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में अभियोजन प्रक्रिया पर अड़ंगे लगा रही है, ताकि वो चुनाव प्रचार में हिस्सा ना ले सकें। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि यूपी की अदालतों में जमानत पर रिहाई के लिए तीन अलग-अलग मामलों में अर्जियां लगा रखी हैं। लेकिन सरकार का अभियोजन विभाग उसमे जानबूझ कर लापरवाही बरत रहा है।
सीतापुर जेल में बंद हैं आजम
आजम खान करीब दो साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान को फरवरी 2020 में उनके बेटे और पत्नी के साथ जमीन हथियाने, अतिक्रमण करने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनकी पत्नी और बेटे को जमानत पर रिहा कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान यूपी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वे यूपी कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



