Seema Haider: यूपी ATS लगातार सीमा से कर रही पूछताछ, हर सवाल का मिला एक ही जवाब

Summary :

इस समय देश में एक मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है।सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है।

इस समय देश में एक मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है।सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक सीमा से जो भी सवाल पूछा जा रहा है वो उसके जवाब में सिर्फ यही कह रही है कि मैं तो सचिन के प्यार में यहां आई हूं। यही जवाब सीमा ने नोएडा पुलिस को भी पूछताछ के दौरान दिया था। इस मामले में सचिन और सीमा को आमने-सामने बिठाकर क्रॉस क्वेश्चनिंग की गई। जिसमें अब तक कोई भी बड़ी बात निकलकर सामने नहीं आई है। 
एटीएस सूत्रों के मुताबिक सीमा को बेहद कड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली हो सकती है। जिसके चलते वो बड़े ही सधे हुए जवाब दे रही है। इसीलिए पुलिस अब पूछताछ के दौरान मनोवैज्ञानिक को भी साथ बैठा सकती है। जिससे सीमा के झूठ पर बारीकी से नजर रखी जा सके। 
सीमा और सचिन की मुलाकात नेपाल में भी हुई थी
आपको बता दें यूपी एटीएस की टीम ने सीमा और सचिन को एक साथ बिठाकर कई अहम सबूतों को लेकर सवाल किए। इसमें उनकी नेपाल में हुई मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछे गए। इससे पहले बताया गया था कि सीमा से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। इसके अलावा उससे एक पहचान पत्र भी पुलिस को मिला है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा और सचिन की मुलाकात नेपाल में भी हुई थी, जहां दोनों करीब एक हफ्ते तक एक होटल में रहे थे। 
सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी 
बता दें कि सीमा मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा के पास कई फोन मिलने और बाकी चीजों के चलते उस पर शक हुआ, जिसके बाद यूपी एटीएस ने उसे हिरासत में लिया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा (30) और सचिन (22) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था, लेकिन सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी।  

Desk Team