भतीजे अखिलेश यादव से सत्त्ता संघर्ष के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर चुके शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के बहाने परिवारिक एकता की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश मे 2022 के विधानसभा चुनाव मे सत्ता परिवर्तन के लिये वो समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।
शिवपाल यादव ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे सत्ता पर काबिज होने के लिए उनकी पार्टी,समाजवादी पार्टी से हर हाल मे गठबंधन करना चाहती है यह उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। अगर किसी कारण से समाजवादी पार्टी से उनके दल का गठबंधन नही होता है तो फिर वो ऐसे दल से गठबंधन के इच्छुक रहेगें जो उन्हें सम्मान देगा।
उन्होने कहा कि वो पहले भी कह चुके है कि वो कभी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नही बनना चाहते थे और आगे भी उनकी कोई ऐसी कोई इच्छा नही है। अगले विधानसभा चुनाव से पहले अगर समाजवादी पार्टी से उनकी पार्टी का गठबंधन हो जाता है तो फिर सत्ता मे आने से कोई नही रोक सकता। ऐसे मे अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर से बनेंगे।
राम मंदिर पर हाल ही में आए फैसले पर उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि आम सहमति से बने। अब पांच जजो की पीठ ने यह फैसला दिया है तो सभी को मानना चाहिए। शिवपाल यादव ने कहा कि वो परिवार में एकता चाहते है और उनका पूरा प्रयास है कि सपा प्रसपा एक हो जाये। चाचा भतीजे के गठजोड़ के सवाल पर उन्होने कहा कि चाचा तो कब से एक होने के लिये तैयार है पर भतीजा तैयार नही है।


Download Android App
Download iOS App



