उत्तरप्रदेश से आये दिन एक के बाद एक दिल को दहला देने वाली घटनकाएं सामने आ रही है। जो की थमने के बजाय और बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिससे सुनने के बाद शायद आपका इंसानियत पर से भरोसा हट जाए। जी हाँ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने 13 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसे यूपी पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने देखा नाबालिक लड़के का शव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि 6 सितंबर को फहेतपुर थाना अंतर्गत एक आम के बाग में स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग लड़के का शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी।अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आफताब को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन आफताब उसे चॉकलेट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।
लड़के ने की थी विरोध करने की कोशिश
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने विरोध करने की कोशिश की, और घटना के बारे में घरवालों से बताने के लिए कहा, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आम के बाग में फेंक दिया।एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



