हाथरस गैंगरेप के मामले में आज फिर बुलगढ़ी पहुंची एसआईटी टीम, परिवार वालों का दर्ज करेगी बयान

Summary :

हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही है और रविवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए टीम बुलगढ़ी गांव पहुंची।

हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही है और रविवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए टीम बुलगढ़ी गांव पहुंची। सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद शनिवार से अंडर सेक्रेटरी (गृह), भगवान स्वरूप की अगुवाई में दो आईपीएस रैंक के अधिकारियों वाली विशेष जांच दल की यह दूसरी यात्रा है। 
एसआईटी के सदस्यों ने कहा कि उनकी जांच सीबीआई जांच के साथ जारी रहेगी। एसआईटी को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। चार दिन पहले ही बीत चुके हैं। गौरतलब है कि 14 सितंबर को ऊंची जाति के चार पुरुषों द्वारा दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश देखने को मिला और पिछले मंगलवार को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत के बाद जांच का आदेश दिया गया। 
मौत के बाद परिजनों की रजामंदी के बिना लड़की का अंतिम संस्कार पुलिस ने जबरन रात में करा दिया जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया और उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 अक्टूबर की शाम को हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), स्टेशन इंस्पेक्टर और कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया। 

World Corona : दुनियाभर में महामारी का हाहाकार, कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 47 लाख के पार

Desk Team