सीतापुर DM ने महादेव बाबा मंदिर विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश किया

Summary :

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने गोंदलामऊ के प्राचीन महादेव बाबा मंदिर में चल रहे ₹1.18 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए।

Sitapur News Mahadev Baba Temple Inspection

Sitapur News Mahadev Baba Temple Inspection : सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार शाम गोंदलामऊ क्षेत्र के तेरवा गांव स्थित प्राचीन महादेव बाबा मंदिर परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

लापरवाही स्वीकार नहीं

Sitapur News Mahadev Baba Temple Inspection

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रस्तावित सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

सौंदर्यीकरण पर हो रहा काम

उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग द्वारा प्राचीन महादेव बाबा मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपये की परियोजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक यात्री हॉल, यात्री शेड, शौचालय, परिसर का आकर्षक सौंदर्यीकरण और पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है।

स्थानीय निवासी आलोक राठौर, भानु प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लिटिल, सर्वेश मिश्रा, मदन पाल सिंह, विश्वनाथ प्रताप, जमुना गुप्ता, नंदकुमार गौतम और अमरीश राठौर सहित अन्य लोगों का मानना है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित, सुंदर और सुविधाजनक बनेगा। इससे सावन सहित वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें – ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनी में लगी भीषण आग, बुझाने आए 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।