सिंगल डैड के लिए 6 खास पेरेंटिंग टिप्स (Single Father Parenting Tips)

1. बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएं
बच्चे के साथ बिताया गया अच्छा समय उसे यह महसूस कराता है कि उसका परिवार कंप्लीट है। इसके लिए आप साथ बैठकर टीवी देखते हुए खाना खा सकते हैं या हफ्ते में एक दिन बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे आपका और बच्चे का रिश्ता मजबूत होगा और उसे किसी की कमी महसूस नहीं होगी।
2. हमेशा पॉजिटिव रहें
सिंगल डैड होने के नाते आपको मां और बाप दोनों का फर्ज निभाना पड़ता है। ऑफिस में आपका दिन कितना भी खराब गया हो या आप कितना भी गुस्सा हों, घर आकर खुद को शांत रखें और पॉजिटिव रहें। अगर आप ऑफिस का तनाव घर नहीं लाएंगे, तो बच्चे का ध्यान अच्छे से रख पाएंगे। याद रखें कि बच्चे के लिए आप ही सब कुछ हैं। अपने बच्चे के सामने हमेशा पॉजिटिव बाते ही करें, इससे उसके मानसिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
3. बच्चे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता बनाएं

पिता सिर्फ पिता ही नहीं, एक सबसे अच्छी दोस्त भी होता है। अकेले पिता को चाहिए कि वह बच्चे से खुलकर बात करे और उसके दिल की बात जाने। बच्चे को भरोसा दिलाएं कि वह बिना किसी डर के आपसे हर बात शेयर कर सकता है। जब बच्चा आपको अपना दोस्त समझेगा, तो वह अपनी जिंदगी के फैसले सही तरीके से ले पाएगा।
4. बच्चे को आत्मनिर्भर बनाएं
सिंगल पेरेंट्स अक्सर यह सोचकर बच्चे का हर काम खुद करने लगते हैं कि उसे दूसरे पार्टनर की कमी न खले। लेकिन ऐसा करने से आपका बच्चा आलसी हो सकता है और अपने जरूरी काम भी नहीं सीख पाता। इसलिए बच्चे को अपने कपड़े धोने और कमरे की सफाई जैसे छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डालें।
5. एक्स-पार्टनर की मदद लें
चाहे रिश्ते टूट गए हों, फिर भी बच्चे की देखभाल के लिए आप अपने एक्स पार्टनर से बात कर सकते हैं। दोनों मिलकर यह तय करें कि बच्चे के साथ कोई न कोई हमेशा रहे। इससे बच्चे को माता और पिता दोनों का प्यार मिलेगा और वह खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा।



Download Android App
Download iOS App




