उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिये 21 अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा उप चुनाव के लिये रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने दस प्रत्याशियों के नामो का एलान कर दिया जबकि इग्लास सीट से पार्टी ने लोकदल प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है।
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यहां जारी सूची के अनुसार गंगोह सीट से इंद्रसेन, रामपुर से डा तंजीन फातिमा, लखनऊ कैंट से मेजर आशीष चतुर्वेदी, कानपुर की गोविंदनगर सीट से सम्राट विकास, बांदा की मानिकपुर सीट से डा निर्भय सिंह पटेल, प्रतापगढ सदर से बृजेश पटेल, जैदपुर (सु) से गौरव कुमार रावत,अम्बेडकर नगर के जलालपुर से सुभाष राय, बलहा (सु) से किरन वर्मा और घोसी से सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
तथा मऊ की घोसी (सुरक्षित) सीट से सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि बांदा के मानिकपुर से डा निर्भय सिंह पटेल, बाराबंकी की जैदपुर सीट से गौरव कुमार रावत, प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ सदर से बृजेश वर्मा पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
जिन सीटो पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे, उनमें से एक यानी रामपुर में सपा का कब्जा था। हालांकि पहली बार उपचुनाव में हिस्सा ले रही बसपा के चुनाव मैदान पर उतरने से सभी सीटो पर मुकाबला रोचक रहने की संभावना है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम सामने आ जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



