उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि जहां भाजपा विकास की योजनाओं को लेकर चल रही है, सपा-बसपा ओर कांग्रेस आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। योगी ने एक चुनावी जनसभा में आरोप लगाया, ”एक तरफ हम विकास की योजनाओं को लेकर चल रहे हैं। दूसरी तरफ सपा-बसपा और कांग्रेस सभी आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया, ”2004 से 2014 तक कुशासन की वजह से ही देश में नक्सलवाद और आतंकवाद बढ़ा। लेकिन अब मोदी सरकार में ये सबसे न्यूनतम स्तर पर है।” योगी ने कहा, ”जब मोदी जी आतंकियों पर बोलते हैं तो पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का छूटता है।” उन्होंने जनसमूह से सवाल किया, ”प्रदेश के विकास को बाधित करने वाले, नौजवानों को पलायन को मजबूर करने वालों के लिए क्या आप वोट करेंगे?”
कुशीनगर में बोले योगी-लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेंगी 400 सीटें
योगी बोले, ”पहली बार हमारी सरकार ने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ किया। हमने दूसरा कार्य किया, अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया, तीसरा काम अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया।” योगी ने कहा, ”हमने कहा था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए दो ही जगह होगी, एक जेल दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा।”


Download Android App
Download iOS App




