Derek C. Lalchhanhima के इस नाम के बच्चे से आप शायद आज तक भी अंजान होंगे। लेकिन आपको इस मासूम बच्चे की प्यारी जी तस्वीर आपको जरूर याद होगी। बता दें कि मिजोरम के सैरंग गांव का रहने वाला ये बच्चा आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
कौन है डेरेक?
ये 6 साल का छोटा सा बच्चा डेरेक उस समय चर्चा में आया जब साइकिल चलाते समय उसकी साइकिल के नीचे अचानक से एक चूजा आ गया था। बुरी तरह घायल होने के बाद चूजा मर गया था,लेकिन इस छोटे बच्चे का इस बात का अंदाजा नहीं था और उसके हाथ में 10 रुपए का नोट था और दूसरे हाथ में वो चूजे को लेकर मदद के लिए हॉस्पिटल ले जा पहुंचा था।
जब डेरेक घायल चूजे को लेकर हॉस्पिटल गया तब उसे वहां सभी लोग देखकर हैरान रह गए। वहां एक मौजूद नर्स ने डेरेक की फोटो क्लिक कर ली और कुछ दिनों बाद ही डेरेक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई उसके बाद से ही इस मासूम बच्चे की नेकदिली का हर कोई कायल हो गया है।
डेरेक की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद से ही वो रातों-रात स्टार बन गया था। इसके बाद डेरेक को उसके इस नेक काम के लिए पहले स्कूल में सम्मानित किया गया था। अब हाल ही में डेरेक को पेआ इंडिया ने ‘Compassionate Kid’ का अवॉर्ड दिया है।
पेटा इंडिया ने ‘Compassionate Citizen’ कार्यक्रम विशेष रूप से 8 और 12 साल के छात्रों की सहायता के लिए बनाया है।
यहाँ देखें ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/EastMojo/status/1121306791520825345


Download Android App
Download iOS App








