केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश व बसपा की सरकार में पहले पुलिस गुंडे से डरती थी, अब पुलिस से गुंडे डरते हैं, अब माफिया पलायन कर रहे हैं। अब यूपी में माफिया ढूढने में तीन जगह दिखते हैं। गुंडे जेल में हैं या प्रदेश से बाहर। कहा कि अभी जो सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है उसमें भी मफिया देखने को मिलेंगे।
अखिलेश व बसपा के सरकार में गुंडे बदमाश रहते थे
अमित शाह पहले और दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रति माहौल बनाने अलीगढ़ के अतरौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। कहा कि पहले सपा बसपा की सरकार चलती थी, इन्हें राजा महेंद्र प्रताप के नाम यूनिवर्सिटी की याद आयी क्या। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों इनकी नींव रखवाई। पहले अखिलेश व बसपा के सरकार में गुंडे बदमाश रहते थे, पहले पुलिस गुंडे से डरती थी।
ताला बनाने की सैकड़ों फैक्ट्री यहां फिर से शुरू
अलीगढ़ के अतरौली से सपा पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री बोले, अलीगढ़ के ताले की फैक्ट्री में बुआ-भतीजा की सरकार ने ताला लगा दिया था। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के एक जिला-एक उत्पाद के तहत यहां के ताला उद्योग को बढ़ावा दिया गया। अब ताला बनाने की सैकड़ों फैक्ट्री यहां फिर से शुरू हो गई हैं। सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा, अखिलेश बाबू टीके का विरोध करते थे कि ये भाजपा का टीका है हम नहीं लगवाएंगे, उन्होंने देश जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में खुद भी टीका लगवा लिया। अगर लोग उनकी बात मानकर टीका नहीं लगवाते तो क्या कोरोना की तीसरी लहर में बच पाते?
हमारी सेना ने 10 दिन में पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया
कहा कि कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ना चाहिए, धारा 370 हटनी चाहिए। सपा बसपा कांग्रेस हमेशा इसका विरोध करते थे। वह कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन अब एक कंकड़ मारने की हिम्मत नहीं है। पहले मौनी बाबा मौन रहते थे। पाक प्रेमियों को मालूम नहीं था कि सरकार बदल गयी है। इसलिए उरी में हमला हुआ लेकिन, इस बार पीएम मोदी थे। हमारी सेना ने 10 दिन में पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। इससे पूरी दुनिया में संदेश गया कि अब भारत की सीमा पर कड़े प्रहरी हैं।
भतीजा सपा बसपा प्रदेश का भला नहीं कर सकते
शाह बोले अब अखिलेश अन्न की पोटली लेकर निकलते हैं। यह परिवार का भला करते हैं, कुछ दिन पहले यहां एक रेड हुई, जिसमें 250 करोड़ रुपये मिले। अब वह बताएं कि इत्र कारोबारी के यहां क्या रिश्ता है, अगर रिश्ता नहीं है तो फिर दर्द क्यों हो रहा है।
बोले कि, बुआ, भतीजा सपा बसपा प्रदेश का भला नहीं कर सकते। इन्होंने बीमारू प्रदेश बनाया, यहां अब डबल इंजन की सरकार है। अब गरीब के घर में टॉयलेट है, हर घर में बिजली है। यह प्रधानमंत्री व सीएम की मेहनत का फल है।


Download Android App
Download iOS App



