उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान नकल करवाने वाने वाले दो बदमाशों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के एसपी (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी तथा इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई एवं राज्य शासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया।
मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में नकल करने के मामले में एसटीएफ ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
Highlights
- पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दो बदमाश की गिरफ्तार
- एसटीएफ ने चार मार्च को गिरफ्तार
- गैंग के अन्य सदस्य मोनू पंडित
एसटीएफ ने चार मार्च को गिरफ्तार
उनके अनुसार इसके तहत प्रमोद पाठक नामक व्यक्ति को एसटीएफ ने चार मार्च को गिरफ्तार किया था एवं गैंग के अन्य सदस्य मोनू पंडित, मोहन, गौरव, आशीष, अखिलेश, राहुल फरार थे।एसपी ने बताया कि मोनू पंडित की गिरफ्तारी पर झांसी जनपद की पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मोनू पंडित और गौरव को गिरफ्तार किया। दोनों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।


Download Android App
Download iOS App



