उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के युवाओं को सेना से जोड़ने के लिए दस दिवसीय भर्ती अभियान गाजीपुर में चल रहा है। यहां दूसरे दिन मिर्जापुर के सुभाष यादव ने 1600 मीटर की दौड़ 4 मिनट 32 सेकंड में पूरा करके न सिर्फ नया रेकॉर्ड बनाया, बल्कि अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
शुरूआत से ही सुभाष ने ऐसी गति पकड़ी की उसकी दौड़ देखकर सैन्य अधिकारी चकित रह गए। सुभाष के पिता रघुनाथ यादव देवपुरक थाना पदरी के एक साधारण किसान हैं। तय समय 5.30 सेकेंड से काफी पहले दौड़ पूरा कर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर अधिकारियों ने मेधावी युवा की पीठ थपथपाई।
आपको बता दे कि पिछले वर्ष 2017 दिसंबर में जब वाराणसी में यह भर्ती हुई तो गोरखपुर के रुस्तम कुमार ने 4 मिनट 39 सेकेंड में दौड़कर रिकार्ड बनाया था लेकिन इस रिकार्ड को सुभाष कुमार यादव ने तोड़ दिया। सेना के कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सुभाष यादव पहले से ही बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इस बार उसने गोरखपुर के रुस्तम का पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



