उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राज्य में 39 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ सीट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट गोरखपुर भी शामिल है।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ”बीजेपी से लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बातचीत के कई दौर हुए लेकिन कोई नतीजा निकला। अंत में बीजेपी नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि घोसी लोकसभा सीट से मुझे उनके चुनाव चिन्ह कमल पर लोकसभा चुनाव लड़ना होगा जिसे मैंने सिरे से खारिज कर दिया।
मायावती को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जारी रहेगा चुनाव आयोग का प्रतिबंध
चाहे समाजवादी पार्टी हो, या बहुजन समाज पार्टी या कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी हो… किसी ने भी हमारे समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। मैं अपने पिछड़े, दबे, शोषित समाज के सम्मान के लिये अपनी पार्टी के 39 उम्मीदवारों की आज घोषणा कर रहा हूं।” उन्होंने दावा किया ‘‘उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में आठ लोकसभा सीटों पर हमारे समाज के लोगों ने ‘नोटा’ का बटन दबाया। अब हमने पांचवे, छटवें और सातवें चरण के होने वाले चुनाव के लिये उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। इनमें वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर की सीटें भी शामिल हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



