यूपी के इटावा जक्शन में शुक्रवार को एक वृद्ध यात्री को शताब्दी एक्सप्रेस से सिर्फ इसलिए उतार दिया गया क्योकि उन्होंने माहात्मा गांधी की तरह धोती और पैरो में रबर की चप्पल भी पहनी हुई थी। हालांकि उनके पास शताब्दी एक्सप्रेस का कन्फर्म टिकट भी था लेकिन फिर भी कोच कंडक्टर ने उन्हें ट्रेन से उतार दिया। जिसके बाद इस अपमान को लेकर बुजुर्ग ने रेलवे में शिकायत दर्ज करवाई और फिर बस से यात्रा की।
दरअसल, बाराबंकी के मूसेपुर थुरतिया के रहने वाले बाबा रामअवध दास ने इटावा जंक्शन से गाजियाबाद के लिए बीते गुरुवार को कानपुर से नई दिल्ली के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था। वही, ट्रेन के C-2 कोच में बाबा की नंबर सीट 72 कंफर्म थी।
ट्रेन जब सुबह बजे इटावा आई तो वह निर्धारित कोच में चढ़ने लगे तभी गेट पर मौजूद सिपाही ने उनको रोक लिया। इस दौरान कोच कंडक्टर ने बाबा को ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया। इस घटना से नाराज बुजुर्ग ने कहा, ‘मैं इसकी शिकायत रेलमं त्री से करूंगा. वही, इसके बाद ट्रेन के बजाय बस से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।


Download Android App
Download iOS App



