उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सरे दल मैदान में उतर चुके है और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गोरखपुर में हुए दंगे को लेकर अमीक जामेई ने योगी आदित्यनाथ को सूली पर चढ़ाने की बात कही है।
आजम खां को लेकर एक सवाल पर आया बयान
अमीक जामेई समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं। सपा प्रवक्ता ने रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान को लेकर हुए एक सवाल पर कहा की मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर दंगे का समय याद कीजिए। समाजवादी पार्टी चाहती तो आपको सूली पर चढ़ा देती।’ सपा प्रवक्ता का यह बयान रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां को लेकर एक सवाल पर आया है।
सपा नेता ने कहा, ‘आजम खां जैसे बड़े नेता से जिस तरह योगी आदित्यनाथ निजी तौर पर दुश्मनी कर रहे हैं, अगर समाजवादी पार्टी भी ऐसा करती तो उन्हें सूली पर चढ़ा देती।
हम जुल्म के कितने पहाड़ सह रहे हैं-आजम खान
दरअसल, बीते कुछ दिनों से रामपुर उपचुनाव के बीच सपा के दिग्गज नेता आजम खान का दर्द भरा बयान काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपने बयान में रोते हुए कहा, “मैरी मौत चाहते हो तो मार लोग मुझे। मुझे यहां गोली मार दो। खुदा की कसम वो मौत मेरी जिंदगी की तकलीफों से सस्ती होगी। तुम्हें मालूम है, हम जुल्म के कितने पहाड़ सह रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “यह जुलूस नहीं है, मैं आपसे न्याय मांगने आया हूं। मैं आपसे मौत मांगने आया हूं, मैं इस जीवन से थक गया हूं। आत्महत्या मना है, इसलिए मैं जिंदा हूं। धोखा मत दो।” मुझे, मेरे पास बहुत समय है।” यह भी नहीं और भली भांति जानते भी हैं कि भेड़िया तुम्हारे दरवाजे पर खड़ा है। यदि वह तुम्हारे घर में प्रवेश करेगा, तो तुम अपने सम्मान की रक्षा नहीं कर पाओगे।”


Download Android App
Download iOS App



