उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरण बीत जाने के बाद भी सियासी जुबानबाजी कम नहीं हुई है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्षी दल अपने-अपने चुनावी दांव पेच लगाकर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के मतदान को देखते हुये गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं और गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई है।
साइकिल इस बार सबसे आगे चल रही है-अखिलेश
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के माती में एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि साइकिल इस बार सबसे आगे चल रही है। पहले दो चरणों की हवा सपा के पक्ष में है। इस बार किसानों व नौजवानों की सरकार बनने जा रही है। इस बार सपा की सरकार किसान और नौजवान बनवाने जा रहे हैं। भाजपा ने जितने भी वादे किए थे सभी झूठे निकले और भाजपा के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए। नौजवानों को कोई रोजगार नहीं मिला।
अखिलेश ने कहा- सपा की सरकार बनने पर सबको नौकरी देंगे
उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69 हजार शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी देंगे। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में बड़-बड़ उद्योगपति भारत से बैंकों का पैसा लेकर भाग गए। अभी एक और उद्योगपति बैंक से पैसा लेकर भागा है। वह कहां का है, सबको पता है। सपा ने तय किया है कि आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करेंगे।
सपा की सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर वार होगा
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर वार होगा,समाजवादी सरकार बनने पर गरीब वृद्धो, जरूरतमंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन मिलेगी। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। कार्पस फण्ड बनाकर गन्ना किसानों को भुगतान 15 दिन में किया जाएगा।सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन फिर बहाल होगी। प्रत्येक फसल पर एमएसपी प्रदान की जाएगी। बिजली का बिल आने पर करंट लगता है इसलिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



