चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड -19) ने दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुका है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार जा चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं।
नोएडा में दो महिलाओं और ग्रेटर नोएडा में एक पुरुष के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 17 हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार जिन दो इलाकों में मामले पाए गए हैं उन्हें सील कर दिया है और इलाकों को अब सेनेटाइज किया जाएगा। कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ।
कोरोना वायरस : PM मोदी ने तमिलनाडु CM पलानीस्वामी को सख्ती से लॉकडाउन लागू करने को कहा
वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया ताकि इस वायरस को फैलने से कंट्रोल किया जा सके। बता दें देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है और अब तक इस वायरस से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि चीन में दिसंबर में वायरस के संक्रमण का पहला मामला आया था और अबतक 185 देशों में इसका प्रकोप फैल चुका है।


Download Android App
Download iOS App



