उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार सुबह करीब तीन बजे एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 31 घायल हो गये। यह घटना पीलीभीत जिले के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की बस और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में एक बालक, दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से परिवहन निगम की बस पीलीभीत जा रही थी। उन्होंने बताया कि तड़के दो बजकर 50 मिनट पर सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारी बुजिया गांव के आमन-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये।
सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डक्ट्ररों ने दो महिलाओं और पांच पुरुषों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक बालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में अभी तक चार की शिनाख्त हुई है,जिसमें एक बहराइच, एक नेपाल और लखनऊ के रहने वाली दम्पति शामिल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



