बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर -ट्रॉली के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोरवां गांव के नजदीक चमरिहा नहर के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर -ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है। उनकी पहचान कालू तिवारी (40) और शीलू उर्फ सुनील लोधी (30) के रूप में हुई है।
बिहार के वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर- ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उसका चालक घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि पहली नजर में यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ लगता है। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



