यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर व्याकुलता तेज है, और अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि योगी सरकार जल्द ही इस मामले में पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यूपी राज्य विधि आयोग के द्वारा पहले ही समान नागरिक संहिता लागू करने पर सहमति दे दी गई थी, लेकिन अब देश में यूसीसी को लेकर जिस तरह का माहौल बन रहा है उसके बाद विधि आयोग एक बार फिर से एक्टिव हो गया है और ऐसे में जल्द ही आयोग यूपी सरकार को इस संबंध में अपनी सिफारिशें सौंप सकता है।
यूपी में यूसीसी को लेकर हलचल तेज
सूत्रों के मुताबिक यूपी विधि आयोग जल्द ही नए सिरे से अपनी सिफारिशें योगी सरकार को सौंप सकता है। इससे पहले बीजेपी शासित एक और राज्य भी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आगे बढ़ेगा। इससे पहले उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड पर बात काफी आगे बढ़ चुकी है। उत्तराखंड ने यूसीसी पर एक विशेष समिति का गठन किया था, जिसने राज्य में लाखों लोगों से राय मशविरा करके इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भी राज्य सरकार को सौंप दी है। उत्तराखंड विधानसभा में बिल पारित होते ही राज्य में यह कानून लागू हो जाएगा। अगर सब कुछ सही रहता हैं तो उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।


Download Android App
Download iOS App



