केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वाराणसी में संकट मोचन के दर्शन किए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
स्थानीय भाजपा कार्यालय ने बताया कि शाह को आज दोपहर में भदोही में जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
वाराणसी के श्री संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
बजरंगबली सभी पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें।
जय श्री राम! pic.twitter.com/dmLA1Jb7hs
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2021
उन्होंने बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे से शाह का काफिला सीधे संकट मोचन पहुंचा। वहां महंत विशम्भर नाथ मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया।
दर्शन के बाद शाह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सहित अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उसके बाद शाह ने हरहुआ स्थित एक लॉन में पार्टी के वरिष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।


Download Android App
Download iOS App



