प्रयागराज जिले के बहादुरपुर के कांदी गांव में शुक्रवार को एक अस्थायी गोशाला में 35 गायें मृत पाई गईं। इससे इलाके के लोग सदमे में हैं। इन मौतों के पीछे लगातार बारिश व आकाशीय बिजली के गिरने को कारण बताया जा रहा है।
जिलाधिकारी भानू चंद्र गोस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, हमारा मानना है कि जानवरों की मौत आकाशीय बिजली से हुई। प्रथमदृष्टया यही कारण लग रहा है।
यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को गोशालाओं की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने व जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश देने के कुछ दिनों बाद सामने आई है। बीते सप्ताह कन्नौज में एक दर्जन से ज्यादा गायों की एक गोशाला में भूखे होने की वजह से मौत हो गई। इन मौतों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था।


Download Android App
Download iOS App



