उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को सभी राजनीति पार्टीयो ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी कांशीराम के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को वादा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई, तो वे मुस्लिमों को आरक्षण और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देंगे।
जेवर हवाई अड्डे का नाम राजा मिहिर भोज के नाम पर रखा जाएगा
आजाद ने अपनी पार्टी के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो जेवर हवाई अड्डे का नाम राजा मिहिर भोज के नाम पर रखेंगे। आजाद ने अगस्त महीने में एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि उनकी पार्टी की रणनीति प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।
सेना में ‘‘गुर्जर और जाटव रेजीमेंट’’ बनाने की मांग की
आजाद ने आज कहा कि केंद्र सरकार को सेना में ‘‘गुर्जर और जाटव रेजीमेंट’’ बनानी चाहिए। केंद्र के तीन नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आजाद ने आरोप लगाया कि देश के किसान कई महीनों से अपने हक के लिए सड़कों पर पड़े हैं और ‘‘सरकार उन्हें गाड़ियों से कुचलवा रही है’’।


Download Android App
Download iOS App



