यूपी में चुनावी बयार के साथ-साथ विवादित बयानों का दौर भी जारी है। सभा मंच पर खड़े होकर नेताओं की जुबान लगातार फिसलती जा रही है। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने मथुरा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता।
मथुरा में मंगलवार को रैली सम्बोधित करते हुए RLD प्रमुख चौधरी ने कहा, मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता, मुझे खुश करने से क्या मिलेगा…। लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों को लेकर उन्होंने कहा, बीजेपी 7 किसानों के परिवारों के लिए क्या किया है, अजय मिश्रा टेनी अभी तक मंत्री क्यों है?
किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है
जयंत चौधरी ने आरएसएस कॉलेज बलदेव में आरएलडी प्रत्याशी बबीता देवी के समर्थन में जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठा कर वोट मांगे। कहा कि किसान, युवा, मजदूर व व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आपके शान, मान, सम्मान और स्वाभिमान की है। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है।
योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें
चौधरी ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। जयंत ने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।


Download Android App
Download iOS App



