यूपी : सहारनपुर में ATS व NIA ने मदरसा छात्र को हिरासत में लिया, ISIS से मिला कनेक्शन

Summary :

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्‍ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सहारनपुर के देवबंद में रविवार की सुबह छापेमारी कर मदरसा के एक छात्र को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्‍ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सहारनपुर के देवबंद में रविवार की सुबह छापेमारी कर मदरसा के एक छात्र को हिरासत में लिया है।
ISIS मॉड्यूल  संपर्क में हैं छात्र 
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये छात्र का नाम फारुख है जो कर्नाटक का रहने वाला है । पुलिस सूत्रों के अनुसार फारुख कई भाषाओं की जानकारी रखता है और वह एक ऐप के जरिये आईएसआईएस मॉड्यूल के संपर्क में था।
छावनी में तब्दील हुआ देवबंद 
हिरासत में लिये जाने के बाद फारुख को उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के क्षेत्रीय कार्यालय में लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एनआईए की इस कार्रवाई के दौरान देवबंद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस्लामिक शिक्षा का केंद्र हैं देवबंद 
सहारनपुर जनपद में स्थित देवबंद इस्लामिक शिक्षा का केंद्र हैं । देवबंद पूरे देश सहित विदेशी छात्र भी इस्लामिक शिक्षा का अध्ययन करने के लिए आते हैं । मदरसा दारूल उलूम देवबंद से ही पूरे देश के मदरसे संचालित करता हैं । देवबंद में चरमपंथी शिक्षा का भी आरोप लगता रहता हैं । 
 आतंकवाद का पनाहगाह रहा हैं देवबंद 
देवबंद में पहले भी आतंकवाद से पोषित व्यक्ति पकड़े जा चुके हैं। नुपूर शर्मा के बयान के बाद रांची में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी जांच में उसमें देवबंद का नाम आय़ा था। देवबंद से पहले भी कई आतंकवादी छात्र के नाम पर पकड़े गए हैं। सियासत से जुडे़ लोग इसको लेकर निशाना भी साधते रहते हैं   

Desk Team