उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद बुलंदशहर में थाना जहांगीरपुर के कपना नहर में बारातियों से भरी ईको कार पलटी गई। इस हादसे के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो लोगों को रेस्क्यू किया। हालांकि, एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अभी भी तीन अन्य लोग लापता है।
- बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा
- नहर में गिरी बारातियों से भरी कार
- एक की मौत, 2 घायल, 3 लापता
हादसे का CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
आपको बता दें हादसे की सूचना के बाद मौके पर डीएम, एसएसपी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार होकर आठ लोग बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में ईको कार गिर गई।
दो गंभीर रूप से घायल हो गए
पुलिस ने बतायाकि जहांगीरपुर इलाके में रविवार रात एक कार के नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लोग लापता हैं।उन्होंने बताया कि दो को सुरक्षित बचा लिया गया।”जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में एक कार नहर में गिर गई। पांच लोगों को नहर से बचाया गया। हालांकि इनमें से एक की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है और दो सुरक्षित हैं। कार में कुल आठ लोग थे कार। तीन अभी भी लापता हैं।
हम स्थानीय लोगों की भी मदद ले रहे- पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। एसएसपी कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “बचाव अभियान अभी भी जारी है, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की मांग की गई है। हम स्थानीय लोगों की भी मदद ले रहे हैं।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App





