राष्ट्र आराधना में अहर्निश रत @BJP4India के 42वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ के साथ जुड़कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें।
जय हिंद! pic.twitter.com/BFpeeunqGT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2022
देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें। जय हिंद। इससे पहले योगी ने पार्टी के स्थापना दिवस की भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07 से 20 अप्रैल, 2022 तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। नि:संदेह, यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़ वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
पार्टी मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह नौ बजे योगी ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व व मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2022


Download Android App
Download iOS App



