लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। राज्य सरकार ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में बताया, ”मंगलवार को आठ मौतों की सूचना मिली है। आज दो लोगों की प्रयागराज में मौत हुई है जबकि छह लोग घायल हुए हैं।”
बयान में कहा गया कि हरदोई में 21 जुलाई को दो लोगों की मौत सांप कांटने से हुई थी, जबकि 22 जुलाई को गाजीपुर और अंबेडकरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत सांप काटने से हुई। ललितपुर में एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई जबकि खीरी में भारी बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई।


Download Android App
Download iOS App



