उत्तर प्रदेश में चुनावी दौर खत्म होने वाला है जिमसें राज्य के अलग-अलग राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए राजनीतिक रणनीति का प्रयोग कर रही हैं। हालांकि आज के दिन भाजपा ने भी जनतो को संबोधिक करके कहा है कि उत्तर प्रदेश में हमेशा से ही गुंडों की सरकार रही है लेकिन राज्य में विकास की लहर को तेज करने के लिए जनता को कमल को वोट देना चाहिए । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर कसकर तंज कसा हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अब तक छह चरण के मतदान में सपा के पक्ष में धुआंधार वोटिंग होने के आधार पर इस बार विपक्षी दलों क गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
सातवे चरण चुनाव के लिए तैयार है राजनीतिक पार्टी
अखिलेश ने शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले जौनपुर में कहा कि अब तक के चुनाव में सपा के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। सपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी और सपा की सरकार बनने जा रही है।’’
सपा ने किया जनता को संबोधित
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी एवं विधायक लकी यादव के पक्ष में मीरगंज में इस चुनाव की अपनी अंतिम चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ पार्टी है, लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भी भाजपा ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो खाद की चोरी हो गई। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो खाद की चोरी कर लेंगे।
अखिलेश ने मोदी को घेरा
अखिलेश ने कहा कि छठवें चरण में भाजपा के पसीने छूट गए हैं और सातवें चरण में सत्ताधारी दल का सात समंदर पार जाना तय है। उन्होंने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी द्वारा रोडशो में भगवा टोपी पहनने पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये भाजपा के लोग हमारी टोपी को बदनाम करते थे, अब जनता ने उन्हें टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया। ये अलग बात है कि उन्होंने रंग बदलकर टोपी पहनी है। ये रंग बदलने वाले लोग हैं।’’ अखिलेश ने योगी पर जमकर भी तंज भरे तीर चलाये। उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें गोरखपुर जाना है,उन्होंने अपनी टिकट बुक करा ली है। हम परिवार वाले लोग उनको राय दे रहे हैं, जब घर जाएं तो ‘गुल्लू’ के लिए बिस्कुट ले जाएं। इस बार सांड ने भाजपा का वोट चर लिया है।’’
विपक्ष ने कहा- उत्तर प्रदेश के भविष्य को बचाने का है यह चुनाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये संविधान और उत्तर प्रदेश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा को तय करेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 11 लाख पद खाली है। सत्ता में आने पर भर्ती निकाली जाएगी। सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। किसानों की सिंचाई माफ होगी, नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



