कोरोना काल में चुनावी जनसभाओं पर लगे प्रतिबंद के उल्लंघन मामले में समाजवादी पार्टी को राहत मिली है। चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को आगे ऐसे गलती नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है। आयोग ने कोरोना नियमों के उल्लंघन मामले में सख्त रूख अपनाते हुए सपा को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने जनसभाओं और रैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में वर्चुअल रैली के नाम पर भरी संख्या में भीड़ को इकठ्ठा किया था। इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के बाकी बागी विधायकों ने सपा ज्वाइन की।
भाजपा का दामन थाम सकती हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव – सूत्र
सपा की इस रैली को कोरोना गाइडलाइन और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया था। अब निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी को भविष्य में सावधान रहने और पाबंदियों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। आयोग ने कहा कि सपा ने मौजूदा चुनावों के दौरान पहली बार निर्देशों का उल्लंघन किया है, इसलिए उसे भविष्य में सतर्क रहने और सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App



