उत्तर प्रदेश के जालौन में पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दयाशंकर वर्मा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक भावुक हो गए और रोने लगे, जिसे देख कार्यकर्ता उनके आंसू पोंछने लगे। आपको बता दे कि ये वीडियो 2 दिन पहले कार्यालय के उद्घाटन के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में सपा प्रत्याशी बोलते-बोलते रो पड़ते हैं।
दयाशंकर वर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया
रोते समय उनके आंसू भी आ जाते हैं। वायरल वीडियो में वह रूठे हुए साथियों को मनाने के लिए भावुक होकर अपनी बात रखते दिख रहे हैं। शनिवार को जिले के सोशल मीडिया में उरई विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह आंसू बहाते हुए अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।
इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि दो दिन पहले स्टेशन रोड पर प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन था जिसमें उन लोगों को भी बुलाया गया था जो दयाशंकर वर्मा से नाराज चल रहे थे उनको मनाने के लिए दयाशंकर वर्मा की आंखों से आंसू निकल पड़े, जिसके बाद सभी ने उनको गले लगाकर पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में मदद करने का आश्वासन दिया।


Download Android App
Download iOS App



