पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है। इस बीच किसनों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अमरोहा जिले के तीन गांवों में डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों ने सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति कराना बंद कर दिया है।
डेयरी किसानों ने इस बात का भी ऐलान किया है कि 6 मार्च से वे 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेचेंगे। वर्तमान समय में इसकी आपूर्ति 35 रुपये प्रति लीटर की दर से कराई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा, “हमने किसानों को दूध की बिक्री रोकने के लिए नहीं उकसाया है। कृषि कानूनों का विरोध करने के चलते किसान खुद ऐसा कर रहे हैं। आंदोलन सिर्फ हमारे तक सीमित नहीं है, यह जमीनी स्तर तक पहुंच चुका है और अब इसे अन्य किसानों व आम आदमी का भी समर्थन मिल रहा है।”
खबरों के मुताबिक, सोमवार को अमरोहा जिले के तीन गांवों – रसूलपुर माफी, चुचैला खुर्द, और शहजादपुर के डेयरी किसानों ने सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति करने से इनकार करते हुए दूध के अपने बर्तनों को उल्टा कर रख दिया। इससे समितियों के टैंकर्स खाली ही लौट आए।


Download Android App
Download iOS App



