कोरोना वायरस को एक साल से भी ज़्यादा समय हो चूका है लेकिन यह बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। वही इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा बयान में कहा गया है कि अगर हम इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि 2021 के अंत तक कोरोना खत्म हो जाएगा, तो यह ‘अवास्तविक’ है। लेकिन वैक्सीन के आने सें संक्रमित और मरने वालों की सख्या में कमी जरुर होगी।
डब्ल्यूएचओ के इमर्जेंसीज प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ.माइकल रेयान ने सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन ने कहा, मेरे ख्याल से इस साल के अंत तक कोविड के खत्म होने के बारे में सोचना असामयिक है और अवास्तविक भी है। लेकिन मेरा यह भी मानना है कि अगर हम सूझबूझ से काम ले, तो अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या, महामारी से संबंधित मौतों सहित अन्य त्रासदियों को खत्म कर सकते है।
डब्ल्यूएचओ में मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने इस पर आगे कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक वैक्सीन साझाकरण योजना कोवैक्स का लक्ष्य साल 2021 के अंत तक महामारी के इस तीव्र चरण को खत्म करना है। दुनियाभर के देशों को अभी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम पर ध्यान देना चाहिए। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम समझदार हैं, तो मिलकर साल के अंत तक कोरोना के अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले मरीजों, मौतों और इस महामारी से जुड़ी त्रासदी को खत्म करने में कामयाब हो सकते है।


Download Android App
Download iOS App



