यूपी सरकार का आदेश, वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

Summary :

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी।

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि काम के चलते कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। 
ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों को यह खास सुविधा देने जा रही हैं। अब सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के सक्रमण को देखते हुए सीएम ने आधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरुरी काम करें। साथ ही प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या को भी बढाया जाए। वहीं संदिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाए। सीएम ने टेस्टिंग पर खास ध्यान देने के लिए भी कहा है। 
जारी बयान के मुताबिक अफसरों को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए। डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर आकलन करते हुए कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया गया है। 
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आदेश दिया गया है कि सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए, मास्क के अनिवार्य उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। 

Desk Team