UP: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा कटाक्ष, बोले- लिस्ट नई है, अपराधी वही हैं

Summary :

उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गरमाती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल किया था कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की चोरी-चोरी चुपके-चुपके जारी की जाने वाली सूची को सार्वजनिक करें।

उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गरमाती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल किया था कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की चोरी-चोरी चुपके-चुपके जारी की जाने वाली सूची को सार्वजनिक करें। इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी को बहुत धन्यवाद कि उन्होंने अपने समाजवादी दंगाराज, गुण्डाराज, भ्रष्टराज के ब्रांड अम्बेस्डरों की सूची जारी कर दी है। 
सपा के कई उम्मीदवार है, उनपर मुकदमों की भरमार है। मौर्य ने आगे कहा कि आज की सूची तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। प्रदेश में डर और दहशत फैलाने का इन्होंने आज ट्रेलर दिया है। इन्होंने दंगाई, लुटेरे, हत्यारे, बलात्कारी, फ्रॉड के अलंकरण से अलंकृत हैं। 
इन्होंने बहन बेटियों को अपमानित करने वालों को टिकट देकर समाज विरोधी चेहरा दिखाया है 
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कल लिस्ट आने के बाद कहा कि आज बालिका दिवस है और इनकी सूची में बलात्कारी, महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध, यौन हिंसा करने वाले लोगों के नाम शामिल हैं। इन्होंने बहन बेटियों को अपमानित करने वालों को टिकट देकर समाज विरोधी चेहरा दिखाया है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर, दंगाई, बलात्कारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों के नाम जारी कर इन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  
इनके दम पर ही 2012 में समाजवादी लूट योजना की नींव रखी गई थी 
अपराधियों को टिकट देने सपा की मजबूरी थी, क्योंकि इनके दम पर ही ये प्रदेश में दंगाराज, गुण्डाराज और भ्रष्टाचार का अपना मंसूबा पूरा कर सकते हैं। इनके दम पर ही 2012 में समाजवादी लूट योजना की नींव रखी गई थी। नाहिद हसन, अब्दुल्ला आजम, आजम खान, सुल्तान बेग, महबूब अली, असलम चौधरी, इरफान सोलंकी, जैसे नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर हैं। केवल यही नहीं इनकी सूची में ऐसे ऐसे कुख्यात चेहरे हैं, जिन्होंने अपराध में विशेषज्ञता अर्जित की हो। इनके उम्मीदवारों ने सीआरपीसी के तहत गंभीरतम धाराओं में अपराध किये हैं। 

दुनियाभर में कहर बरपा रहा है कोरोना, वैश्विक स्तर पर 35.43 करोड़ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

लेकिन अपराधी वही है, ये वही सपा है जिससे यूपी की जनता खफा है 
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की लिस्ट नयी है, लेकिन अपराधी वही है, ये वही सपा है जिससे यूपी की जनता खफा है। आज दुर्दांत अपराधियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट जारी कर समाजवादी पार्टी ने अपना खतरनाक और डरावना चेहरा जनता को दिखाया है, जिसका जवाब जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को 300 सीटों से ज्यादा देकर देगी।

Desk Team