UP विधान परिषद चुनाव : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व IPS AK शर्मा को बनाया प्रत्याशी

Summary :

उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इन उम्मीदवारों में पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इन उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के नाम शामिल है। वहीं पार्टी ने बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा ने गुरुवार को ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। 

BJP में एक और नौकरशाह की हुई एंट्री, पूर्व IPS अरविंद कुमार शर्मा ने ज्वाइन की पार्टी

इन चुनावों में बीजेपी ने पूर्व नौकरशाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही अटकलें ये भी है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल में भी जगह दी जाएगी। विधान परिषद की 12 सीट में से बीजेपी का 10 सीटों पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। 

Desk Team