समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के लिए अपने 36 प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सभी 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी
उन्होंने बताया कि सपा ने मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी हैं। सपा ने मुरादाबाद-बिजनौर सीट से अजय प्रताप सिंह, रामपुर-बरेली सीट से मशकूर अहमद, बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य, पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित कुमार, हरदोई से रजीउद्दीन, खीरी से अनुराग वर्मा, सीतापुर से अरुणेश कुमार, लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर, सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति, बाराबंकी से राजेश कुमार, बहराइच से अमर और आजमगढ़-मऊ से राकेश कुमार, गाजीपुर से भोला नाथ शुक्ला, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश, मिर्जापुर-सोनभद्र से रमेश सिंह, इलाहाबाद से वासुदेव यादव और बांदा-हमीरपुर से आनंद कुमार त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।
सपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
इसके अलावा झांसी-जालौन-ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह, कानपुर-फतेहपुर से दिलीप सिंह उर्फ कल्लू, इटावा-फर्रुखाबाद से हरीश कुमार, आगरा-फिरोजाबाद से दिलीप सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी से उदयवीर सिंह और राकेश, अलीगढ़ से जसवंत सिंह, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मोहम्मद आरिफ, गोंडा से भानु कुमार त्रिपाठी, फैजाबाद से हीरालाल, बस्ती-सिद्धार्थनगर से संतोष सनी, गोरखपुर-महराजगंज से रजनीश, देवरिया से डॉक्टर कफील खान और बलिया से अरविंद गिरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना
गौरतलब है कि विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। वहीं, 21 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे के 36 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस समय परिषद में भाजपा के 35, सपा के 17, बसपा के चार, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी और कांग्रेस का एक-एक सदस्य हैं।

Download Android App
Download iOS App