उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के करीब एक लाख कर्मचारियों को अब सीधा फायदा मिलने वाला है।पिछले काफी समय से बैंक कर्मियों की चली आ रही वेतन बढ़ोतरी की मांग और हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग समेत कई दूसरी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। इस संबंध में इंडिया बैंक एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।इस प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा, जिस पर छह महीने के अंदर फैसला ले लिया जाएगा।
- UP के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
- डेढ़ गुनी बढ़ी बेसिक सैलरी
- All India Bank एसोसिएशन ने समझौते पर किए हस्ताक्षर
बैंक कर्मियों की बेसिक सैलरी में डेढ़ गुनी बढ़ोतरी
सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 17 फीसद तक बढ़ोतरी हो जाएगी। इस फैसले के बाद बैंक कर्मियों की बेसिक सैलरी में डेढ़ गुनी बढ़ोतरी हो गई है।
काफी समय से बैंककर्मी कर रहे थे मांग
आपको इसके साथ ही बैंक कर्मी एक लंबे अरसे से पांच दिन बैंकिंग की मांग कर रहे थे, जिसे भी अब मंजूर कर लिया गया है। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन की काफी समय से इसे लेकर आईबीए के साथ बातचीत चल रही है। शुक्रवार को दोनों के बीच तमाम मांगों के प्रस्ताव पर सहमति बनी और उस हस्ताक्षर हो गए हैं। वी बैंकर्स के राष्ट्रीय सचिव आशीष मिश्रा के मुताबिक इस फैसले के बाद अब क्लर्क का वेतन 7 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक बढ़ जाएगा।
छुट्टियों को लेकर भी कई बदलाव किए गए
इस फैसले का यूपी के करीब एक लाख बैंक कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही छुट्टियों को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। जिसमें आधे दिन की कैजुअल छुट्टी के साथ महिलाओं को महीने में एक दिन की मेडिकल लीव बिना प्रमाण पत्र के स्पेशल चाइल्ड वाले दंपत्ति को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी, 58 साल से ज्यादा उम्र के स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर मेडिकल सर्टिफिकेट से साथ छुट्टी और छुट्टियों के नगदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 255 दिन करने जैसे प्रावधान हैं।


Download Android App
Download iOS App





