बीते दिन यानी सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा होने से बल-बल बच गया। यूपी पुलिस ने समय पर अपना योगदान देते हुए एक दंपती की जान बचा ली है। ये दंपती अपनी बाइक से काफी तेज रफ्तार में जा रहा था। उन लोगों के साथ उनका बेटा बाइक पर आगे सवार था। ये घटना इटावा के पास की बताई जा रही है। एक्सप्रेस-वे चलती बाइक में पीछे की ओर आग लग गई लेकिन दंपती को इस बारे में कोई खबर नहीं थी। इटावा के पास यह तेज रफ्तार बाइक एक पीआरवी वैन के बगल से गुजरी।
PRV1617 में बैठे पुलिस कर्मियों की अचानक बाइक पर नजर पड़ी जिसमें पीछे की ओर आग लगी थी। इसके बाद पुलिस ने चलती बाइक में आग देखकर दंपती को आवाज भी लगाई लेकिन रफ्तार तेज होने की वजह से शायद उन्हें आवाज सुनाई नहीं दे सकी। जिसके बाद यूपी पुलिस की 100 नंबर टीम ने इनका पीछा किया और करीब 4 किलोमीटर बाद इनको रुकवाने में कामयाब हो सके।
यहाँ देखें वीडियो…
#इटावा-PRV1617 आज 108 km से 112 की तरफ जा रही थी तभी एक बाइक सवार ने तेजी से क्रॉस किया जिसके पीछे बंधे बैग में आग लगी दिखाई दी जो तेजी से बढ़ रही थी,बिना कोई देर किए उस बाइक का 4 km पीछाकर रुकवा,बाइक सवार दंपत्ति को नीचे उतारकर आग बुझाया @Uppolice @UPGovt #SaveLife #HappyToServe pic.twitter.com/T2d6JiVGk7
— UP100 (@up100) April 14, 2019
पुलिसवालों ने साइड में गाड़ी लाकर बाइक वाले को बाइक रोकने का बोला लेकिन दंपती ने डर की वजह से बाइक की स्पीड और ज्यादा तेज कर दी। पुलिसवाले चिल्लाए भी और आगे जाकर गाड़ी लगाकर उसे आराम से गाड़ी रोकने को बोला। आग-आग सुनकर बाइक वाले युवक को भी हैरानी हुई तब जाकर उसने बाइक रोकी।
जैसे ही उसने बाइक रोकी तब उसे मालूम हुआ कि बाइक में तो आग लगी हुई है। पुलिसवालों ने गोद में बच्चा लेकर पीछे बैठी महिला को तत्काल उतरकर बाइक से दूर जाने को बोला। वहीं तभी पुलिसवालों ने गाड़ी से अग्निशामक यंत्र निकालकर बाइक की आग को पहले बुझाया।
खबरों की मानें तो बाइक के पिछले हिस्से में टंगे हुए बैग में रगड़ की वजह से आग लगी थी। हालांकि बाइक में आग की खबरें बहुत कम आती हैं। लेकिन इस खतरनाक हादसे के बाद यह जांच का विषय है कि आखिर आग कैसे लगी है। हालांकि ये काफी अच्छा हुआ कि समय रहते आग को बुझा लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



