UP Politics: अखिलेश यादव के आरोपों पर BJP नेता सुब्रत पाठक ने दिया जवाब, सपा की कार्यशैली पर उठाए कई सवाल

Summary :

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिसकी वजह से अब पार्टी के बड़े दिग्गज लगातार सम्मेलन कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, इसी बीच बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक कानपुर देहात पहुंचे।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिसकी वजह से अब पार्टी के बड़े दिग्गज लगातार सम्मेलन कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, इसी बीच बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक कानपुर देहात पहुंचे। वहां उन्होंने युवा मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत की और मोदी सरकार के नौ सालों में किए गए कामों का बखान किया. इस मौके पर उन्होंने विरोधी दलों पर भी जमकर हल्ला बोला। 
मुद्दा सदन में भी उठाया गया था
आपको बता दें बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा “जिस पार्टी का अपराध चरित्र हो चुका हो उसमें जो जितना बड़ा अपराधी है। वह उतना ही बड़ा समाजवादी है उन पर बोलने का कोई मतलब नहीं है.” पुलिस से मारपीट वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए सुब्रत पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या केस में अखिलेश यादव को घेरा और कहा कि पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि जब बीजेपी कार्यकर्ता नीरज मिश्रा की सिर कटी लाश मिली थी। अखिलेश यादव ने उसे बॉक्स में पैक कराकर अपने पास देखने के लिए मंगाया था। ये मुद्दा सदन में भी उठाया गया था।  
विपक्ष पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी 
इतना ही नहीं सुब्रत पाठक ने सपा की कार्यशैली पर भी निशाना साधा, जिसके चेहरे से अपराध टपकता हो, उसके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। समाजवादी पार्टी को सरकार से जनता ने बेदखल उनके अपराध की वजह से ही किया है। अखिलेश को उनके बाप के कारण सत्ता मिल गई है, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर कोई खास बात नहीं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले हर दल अपनी पार्टी की छवि को बेहतर और विपक्ष पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। 
अब बीजेपी सांसद के समाजवादी पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं बार-बार ये कह रहा हूं कि सीसीटीवी फुटेज देखी जाए। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे सजा दी जाए, नहीं तो मेरी छवि खराब करने वाले को बर्खास्त किया जाए. ,

Desk Team