4 करोड़ में बिक रहा ये एक पिज्जा स्लाइस, वजह जानकर नोचने पर मजबूर हो जाएंगे अपने बाल

Summary :

पिज्जा आज के वक्त में सभी को पसंद होता है और पिज्जा पार्टी आए दिन लोग करते हैं। मगर नीलामी के जरिए एक पिज्जा को 4 करोड़ रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। इसकी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

आज के दौर में कोई भी पार्टी पिज्जा के बिना अधूरी है। पिज्जा आज के दौर में हर किसी का पसंदीदा फास्ट फूड है, ऐसे में लोग इस बड़े शौक से खाते हैं। आजकल 100 रूपये में सस्ता और 500 तक एक नॉर्मल और स्वादिष्ट पिज्जा मिल जाता है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खाए हुए पिज्जा के टुकड़े ने खूब तहलका मचाया हुआ है।
इस खाए हुए एक पिज्जा के टुकड़े की कीमत सुनकर आपके पैरे के नीचे से जमीन खिसक जाएंगी। इस एक पिज्जा स्लाइस की कीमत 4 करोड़ रुपये हैं। अब आप सोच रहे होगें कि एक खाए हुए पिज्जा स्लाइस की कीमत इतनी कैसे हो सकती है तो चलिए बताते हैं ऐसा क्यों है। सबसे पहली बात तो ये पिज्जा स्लाइस एक नीलामी में बेचा जा रहा है।
इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि नीलामी के जरिए लोगों को कैसे बेवकूफ बनाया जाता है।अजीबोगरीब चीजों को नीलामी के जरिए ऊंचे दामों पर बेचा जाता है और इस बात का तो इतिहास गवाह है। हाल ही में सबसे फेवरेट ‘आयरन मैन’ यानी हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर की उगली हुई च्विंगम नीलाम हुई थी, एक उगली हुई च्विंगम पूरे 33 लाख रूपये में नीलाम हुई थी।

वहीं, इस बार एक खाया हुआ पिज्जा स्लाइस की नीलामी सुर्खियां बटोर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के एक रैपर लिल याची इस खाए हुए पिज्जा के स्लाइस को 5 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये में बेच रहे हैं। रैपर याची का दावा है कि इसे हिप-हॉप आइकन ऑब्रे ड्रेक ग्राहम ने खाया था, जिसे उनके फैन्स ड्रेक के नाम से जानते हैं।
याची ने अपनी इंस्टा स्टोरी में खाए हुए पिज्जा स्लाइस की फोटो पोस्ट की, जिसमें लिखा कि ड्रेक के खाए इस स्लाइस को 5 लाख डॉलर में बेचना है। बता दें कि अमेरिकी रैपर याची, हिप हॉप स्टार ड्रेक के करीबी हैं और काफी टाइम से उनके साथ जुड़े हुए हैं। मगर जैसे ही याची ने इस पिज्जा स्लाइस को सोशल मीडिया पर 4 करोड़ में बेचने का ऐलान किया, वैसे ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
ना सिर्फ याची बल्कि सोशल मीडिया पर लोग हिप हॉप स्टार ड्रेक को भी अपने निशाने पर ले लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, याची भाई अब ड्रेक के पू को भी बेचना…एक मिलियन डॉलर तो मिल ही जाएंगे। दूसरे ने कमेंट कर पूछा, इसे खाकर अमर हो जाऊंगा क्या? एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है, मुझे यकीन कोई बेवकूफ ये खरीद भी चुका होगा।

Desk Team