उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाले रेमिडिसविर इंजेक्शन की 25,000 शीशियां मंगाई हैं। राज्य के एक विमान द्वारा अहमदाबाद से ये शीशियां मंगाई गईं। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेमिडिसविर के अलावा अन्य 8 दवाइयों की उपलब्धता पर भी सरकार का ध्यान है, जिन्हें कोरोना मरीजों के इलाज में काम लाया जाता है।
इनमें इवरमेक्टिन, पेरासिटामोल, डॉक्सीसाइक्लिन, एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन सी, जिंक टेबलेट्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन डी3 शामिल हैं। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी जिले में इन दवाओं की कोई कमी न हो।
इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से सभी जिलों के साथ समन्वय बनाए रखने की बात भी कही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास कितना स्टॉक है और कितने समय के अंदर इन्हें दोबारा मंगाए जाने की जरूरत होगी। वह आगे कहते हैं, विभाग ने दवा निर्माण कंपनियों और दवाओं के वितरकों को इनकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है ताकि ये बाजार में आसानी से उपलब्ध हो।


Download Android App
Download iOS App



