उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और लखनऊ वन इकाई के अधिकारियों की एक टीम ने कछुओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला वन अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि, तस्करों के कब्जे से कम से कम 175 भारतीय रूफ्ड कछुए, 60 भारतीय टेंट कछुए, 19 नदी वाले कछुए और चार भारतीय आंखों वाले कछुए बरामद किए गए है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मलिहाबाद के रवींद्र कुमार कश्यप, काकोरी के सौरभ कश्यप और सुल्तानपुर के अरमान अहमद के रूप में हुई है तथा उनके पास से एक मोटरसाइकिल, 2,460 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
एसटीएफ और वन इकाई के अधिकारियों ने आरोपियों को इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद मामले पर काम किया और आरोपी को उस समय पकड़ लिया जब वे एक व्यक्ति को खेप सौंपने वाले थे। मुख्य आरोपी रमन ने पुलिस को बताया कि, वह सालों से तस्करी कर रहा है और बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव और बहराइच में उसका नेटवर्क है। रमन ने कहा कि, उन्हें मछुआरों से कछुए मिलते हैं, जिन्हें वह थोड़ी सी रकम देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



