भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर केन्द, में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिये रविवार को प्रदेश के छह स्थानों से जनविश्वास यात्राओं का शुभारंभ किया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनविश्वास यात्राओं को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें नड्डा ने अंबेडकर नगर से, योगी ने मथुरा से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी से, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बिजनौर से, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर से और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया से पार्टी की जनविश्वास यात्रा को रवाना किया।
ये यात्रायें प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। इनका मकसद भाजपा की सरकार के महत्वपूर्ण कामों और अगले पांच साल में प्रदेश को विकास के सभी क्षेत्रों में अव्वल बनाने से जुड़ भावी कार्ययोजना से अवगत कराना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने प्रदेश में इस तरह की यात्राओं के जरिये तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में व्याप्त हुये भ्रष्टाचार और गुंडाराज का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि अब इन यात्राओं के जरिये जनता को बताया जायेगा कि किस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्यों ने इन बुराईयों से जनता को राहत दी है।


Download Android App
Download iOS App



