उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 18वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नामित किये गये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विधानसभा के अन्य सभी नवनिर्वाचित विधायक आज शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल द्वारा नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री सोमवार को विधानसभा में योगी और अखिलेश सहित सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करायेंगे।
भाजपा 255 सीटें जीत कर सबसे बड़ दल के रूप में उभरी
इसके बाद मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर शास्त्री विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराकर 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा करायेंगे। उल्लेखनीय है कि 403 सदस्यीय विधानसभा के लिये हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 255 सीटें जीत कर सबसे बड़ दल के रूप में उभरी है।
अखिलेश को पहले ही नेता विरोधी दल नियुक्त किया जा चुका है
सत्ताधारी दल के रूप में भाजपा के नेता चुने गये योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब 18वीं विधानसभा के गठन की विधिवत प्रक्रिया को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ और नये विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ पूरा किया जायेगा। चुनाव में 111 विधायक जीतने वाली सपा सदन में मुख्य विपक्षी दल बन गया है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश को पहले ही नेता विरोधी दल नियुक्त किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



