उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलू, प्याज तथा अन्य सब्जियों और दाल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां आयोजित बैठक के दौरान आलू, प्याज और अन्य सब्जियों तथा दाल आदि के दामों को नियंत्रित करने के लिए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने को भी कहा। योगी ने कहा कि राज्य सरकार इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के सभी प्रयास कर रही है। राज्य सरकार जनता की कठिनाइयों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।
जनता को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमाखोरों के खिलाफ प्रभावी ढंग से छापेमारी की कार्रवाई कर आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों तथा दालों आदि की बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। गौरतलब है कि प्रदेश में इस वक्त सब्जियों तथा अनाज की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



